जाहू (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस चौकी के तहत सुलगवान की वार्ड सदस्य से गांव के ही एक व्यक्ति ने झगड़ा किया। वार्ड सदस्य ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ड सदस्य सिमरो देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सुलगवान में अपने आंगन में काम कर रही थी तो उनका पड़ोसी नशे में उनसे लड़ाई-झगड़ा और गाली गलौज करने लगा। वह कहने लगा कि उसके बेटे को आपने संस्थागत क्वारंटीन करवाया है। इसी बात को लेकर संबंधित व्यक्ति ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और हाथापाई करने पर उतारू हो गया। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि विधि चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।