फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मक्की और चारे की फसलों के बीज पर अनुदान खत्म, किसान चिंतित

Mon, 11 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच मक्की और चारे की फसलों के बीज पर मिलने वाला अनुदान समाप्त हो गया है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

हालांकि कृषि विभाग के गोदामों में बीज की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और जल्द ही कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। कुल 2165 क्विंटल बीज की मांग भेजी गई है, जिसमें 990 क्विंटल मक्की और 1175 क्विंटल चारे की फसल का बीज शामिल है।
आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से गोदामों में पहुंचाई जा रही है, ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके। हर वर्ष मक्की के बीज पर मिलने वाला अनुदान किसानों के लिए राहत का कारण होता था, लेकिन इस बार अनुदान समाप्त होने से खेती की लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खाद की बढ़ती कीमतों के बीच अब बीज का अतिरिक्त बोझ भी उनके लिए परेशानी बढ़ा रहा है। किसानों में अजय, रमेश, कपिल और अशोक सहित अन्य ने चिंता जताते हुए कहा कि पहले ही कृषि लागत बढ़ी हुई है और अनुदान न मिलने से आर्थिक दबाव और बढ़ जाएगा।
कोट



कृषि विभाग को मक्की और चारा फसलों के बीज पर किसी प्रकार के अनुदान संबंधी निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। मक्की के बीज की कुछ सप्लाई आ गई है। -डीडी शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें