फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पिता स्कूल में आईटी शिक्षक, मेरिट में आई बेटी

Mon, 11 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बधानी में कार्यरत आईटी शिक्षक राजेंद्र कुमार बेटी के साथ। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में कार्यरत आईटी शिक्षक राजेंद्र कुमार की पहल और मार्गदर्शन आज एक मिसाल बन गया है। उन्होंने निजी स्कूलों के प्रति बढ़ते रुझान के बीच संदेश दिया है कि सरकारी स्कूलों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
विज्ञापन

इसी का उदाहरण उनकी बेटी अपूर्वा ने प्रस्तुत किया है, जिसने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। राजेंद्र कुमार ने 11 वर्ष पूर्व इस स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक के रूप में सेवाएं शुरू की थीं और अपनी दोनों बेटियों को भी इसी स्कूल में दाखिल करवाया।
उनकी बड़ी बेटी डॉक्टर बनने के लक्ष्य के साथ नीट की तैयारी कर रही है, जबकि छोटी बेटी अपूर्वा ने मेरिट सूची में जगह बनाई है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें