फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनपीके खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी परेशानी

Fri, 31 Oct 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में गेहूं की बिजाई से पहले किसानों को 12-32-16 खाद की कमी खल रही है। गेहूं की बिजाई नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू कर दी जाती है, लेकिन अभी तक किसानों को 12-32-16 खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इफको के पास अभी तक खाद की खेप नहीं पहुंची है। इफको की ओर से करीब 150 टन खाद की मांग की है। जिला में करीब 27 हजार हेक्टेयर में खेती की जाती है। गेहूं के बीज कृषि विक्रय केंद्रों में मिलना शुरू हो गए हैं। गेहूं की बिजाई के लिए किसानों ने बीज का प्रबंध करना शुरू कर दिया है।
खाद नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की बिजाई के समय खाद का छिड़काव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे बीज को सही तरीके से अंकुरित होने में मदद मिलती है। किसानों में सोमनाथ, अशोक, अक्षय, संजीव आदि ने बताया कि उन्होंने गेहूं की बिजाई के लिए बीज तो खरीद लिया है, लेकिन 12-32-16 खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द 12-32-16 खाद मुहैया करवाए जाए।
विज्ञापन

1850 रुपये में मिलेगी 50 किलो की बोरी
12-32-16 की 50 किलो की बोरी की कीमत बढ़ गई है। इस बार बोरी 1850 रुपये में मिलेगी। पहले एनपीके 12:32:16 की एक बोरी 1470 रुपये में मिलती थी। अब किसानों को इसके लिए 1850 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इससे खेती की लागत में सीधा इजाफा हो गया है। दाम बढ़ते रहेंगे तो किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


कोट
हमीरपुर के लिए 150 टन खाद की मांग की गई है। अभी तक खाद प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही खाद उपलब्ध होगी, किसानों को मिलना शुरू हो जाएगी।
-पवन कुमार, क्षेत्र अधिकारी इफको हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें