फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 15 को ग्राम सभाओं में बनेगी किसानों की फार्मर आईडी

Thu, 13 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इस दौरान किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने किसानों से विशेष ग्राम सभा में भाग लेकर पंजीकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन फार्मर आईडी के माध्यम से किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए किसान आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक और जमीन का रिकॉर्ड साथ लाएं। उन्होंने बताया कि पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी जरूरी है।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री में किसान की व्यक्तिगत जानकारी, जमीन, फसल और बैंक संबंधी विवरण दर्ज किए जाते हैं। इससे विभिन्न योजनाओं के लाभ में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें