बिझड़ी में 60 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। भाजपा बड़सर मंडल ने बुधवार को बिझड़ी में 60 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कुआं चौक से शुरू हुई यात्रा विश्राम गृह बिझड़ी तक पहुंची।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय हिंद के नारे लगाए। यात्रा में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल समेत भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा मंडल बड़सर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष डटवाल यशवीर पटियाल, मंडल महामंत्री अश्वनी बन्याल, दिनेश व्यास, सोमी शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री, नंद लाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।