फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर अस्पताल को जल्द मिलेगी लेप्रोस्कोपिक मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को जल्द ही लेप्रोस्कोपिक मशीन मिलेगी। इसके लिए मेडिकल कॉर्पोरेशन इस माह के अंत तक या फरवरी में टेंडर करेगी। इसके बाद हमीरपुर अस्पताल को नई लेप्रोस्कोपिक मशीन मिलेगी। पिछले सात माह से यह मशीन खराब है तथा डॉक्टर चीरा लगाकर पथरी के ऑपरेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गत माह हुई मेडिकल कॉर्पोरेशन की बैठक में अस्पताल के अधिकारियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। ऐसे में कॉर्पोरेशन ने जल्द इसके लिए टेंडर करने का आश्वासन दिया था। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही टेंडर होगा व समस्या का जल्द हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें