फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किसानों ने सरकार से की बांस आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग

Tue, 12 Nov 2024 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। प्रदेश सरकार बांस आधारित उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार के नए अवसर दे सकती है। वहीं, किसानों के लिए भी बाजार की व्यवस्था करके बढिय़ा आय का साधन उपलब्ध करवा सकती है।
विज्ञापन

जिले के किसानों ने यह मांग उठाई है। पिछले कई वर्षों से बांस पंजाब और हरियाणा राज्य में ठेकेदारों के माध्यम से सस्ते दाम पर बेचने पर किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। वहीं, क्षेत्र के किसान रोजगार एवं स्वरोजगार से भी वंचित हो रहे हैं। मजबूर किसान 15 से 20 रुपये तक बांस का एक पूरा पौधा यानी पीस ठेकेदार को बेच देता है, उसी का फिर ठेकेदार बाहरी राज्यों में जाकर मुंह मांगा दाम वसूलते हैं। बांस आधारित उद्योग न होने की वजह से किसान को बांस बेचने के लिए बाजार नहीं मिल पाता है और दूसरे राज्यों में स्थापित उद्योगों में किसान की सीधी पहुंच नहीं होती।
क्षेत्र के किसान एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा, किशोर चंद, शिवेश राणा व राकेश ठाकुर आदि ने कहा कि जिला हमीरपुर के अलावा बिलासपुर और कांगड़ा के भी कुछ क्षेत्रों में बांस काफी मात्रा में पाया जाता है। हर साल सैंकडों गाड़ियां भरकर दूसरे राज्यों में ले जाकर ठेकेदारों के माध्यम से बेची जाती हैं, इसलिए जाहिर है कि बाजार में बांस की काफी जरूरत है, लेकिन विडंबना यह है कि जिस प्रदेश से तैयार बांस दूसरे राज्यों के उद्योगों को चलाने में सहायक है, उसी बांस की हिमाचल प्रदेश में कोई भी कीमत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बांस आधारित उद्योग अतिशीघ्र स्थापित करे, ताकि क्षेत्र के किसान आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें