फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रिमझिम बारिश से किसान-बागवान खुश, बेहतर फसल की उम्मीद

Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रंगस में बारिश के खेतों में लहलहा रही गेंहू की फसल। संवाद।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

गेहूं की फसल के साथ फलदार पौधों के लिए भी वरदान मानी जा रही बारिश
जिले में दिनभर रुक-रुक कर जारी रही बारिश, पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर, रंगस। जिले में बारिश से पारा लुढ़क गया है। वहीं, ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि, बारिश की फुहारें किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई हैं।
जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई, लेकिन उसके बाद 12:00 बजे तक बारिश थमी रही। दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश जिलाभर में देर शाम तक जारी रही। महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारों का आयोजन भी हर छोटे-बड़े कस्बे और देवालयों में किया गया। हालांकि बारिश का इन आयोजनों पर कोई प्रभाव नहीं रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो-तीन दिन से मौसम सर्द हो गया है। धूप न निकलने के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन यह बारिश फलदार पौधों और गेहूं की फसल के लिए वरदान मानी जा रही है। आम के पौधों में भी फ्लावरिंग आ चुकी है। इसके अलावा सर्दियों में जो पौधे रोपे गए हैं, उन पौधों के लिए यह वरदान से कम नहीं है। किसान देवराज, शिवेश, राज कुमार और सूरज ने कहा कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी है।
विज्ञापन

शिवरात्रि महापर्व पर हो रही बारिश फसल और किसानों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। मौसम के करवट बदलने से जिले में ठंड बढ़ गई है। अगर इस तरह से नियमित बारिश होती रहती है, तो इस बार पिछले साल के मुकाबले अच्छी फसल होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष सूखे के कारण गेहूं की फसल काफी प्रभावित हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस बार अच्छी फसल होने से पिछली भरपाई भी हो सकेगी।

कोट्
गेहूं की फसल के लिए बारिश अच्छी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदली है, जो कि कृषि की दृष्ट्रि से बेहद लाभकारी है।
-शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर

सर्दियों में रोपे गए पौधों के लिए बारिश बेहद अहम है। इस बारिश से सर्दियों के पौधरोपण के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।
-राजेश्वर ठाकुर, उपनिदेशक, उद्यान विभाग, हमीरपुर

रंगस में बारिश के खेतों में लहलहा रही गेंहू की फसल। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें