फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिया आधुनिक खेती का प्रशिक्षण

विज्ञापन
बड़ा में वैज्ञानिकों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। कृषि विज्ञान केंद्र के सौजन्य से बड़ा में किसानों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ब्लॉकों के 25 किसानों ने भाग लिया। यह आयोजन 1 फरवरी से 6 फरवरी तक सतलुज जल विद्युत निगम परियोजना के सौजन्य से किया गया। प्रशिक्षण में केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती, मृदा परीक्षण, पशुपालन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों का उत्पादन, पुष्प उत्पादन, सब्जी की पौध उगाने आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा इन फसलों में लगने वाले कीटों के प्रबंधन के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने किसानों को मशरूम के उत्पादन के दौरान सावधानियां बरतने तथा इसमें लगने वाले कीट एवं रोगों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. चमन लाल चौहान ने किसानों को मौसमी-बेमौसमी सब्जियों की विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. छवि ने किसानों को मधुमक्खी पालन के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के समापन समारोह में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उनको प्रशिक्षण संबंधी सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें