फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खिले किसान-बागवानों के चेहरे

Fri, 29 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में शुक्रवार को आसमान से राहत की फुहारें बरसी हैं। सुबह से शुरू हुई बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जहां बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया, वहीं बारिश से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के अभाव में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन


फलदार पौधों के लिए बारिश संजीवनी बताई जा रही है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो रही थी। सब्जियां को कोहरे और ठंड की वजह से काफी नुकसान हो रहा था। जिला में पड़ रहे कोहरे पौधे भी प्रभावित हो रहे थे। जिसके चलते अधिकतर बागवानों ने फलदार पौधे रोपे हैं। बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से बागवानों को राहत मिली है। अब पौधों की बीजाई की जा सकेगी।

ग्रामीणों सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, राजीव कुमार, विपिन कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, संजु, विवेक कुमार, संजीव कुमार का कहना है कि लोहड़ी पर बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन इतने दिनों से बारिश नहीं होने फसल को नुकसान होने का आशंका बढ़ गई थी। बारिश होने से अच्छी फसल होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से अच्छी फसल की उम्मीद है। किसानों को इसका लाभ मिलेगा। लंबे अरसे से बारिश न होने से फसल पर खतरा मंडरा रहा था। अब अच्छी फसल हो सकती है।
-डॉ. अलबेल सिंह, उपनिदेशक कृषि विभाग हमीरपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें