शहीद अंकुश ठाकुर की याद में पीएचसी कड़ोहता में पौधरोपण करते हुए परिजन व अन्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता में मंगलवार को शहीद अंकुश ठाकुर की याद में उनके परिवार की तरफ से पौधरोपण किया गया। जिसमें मुख्यातिथि एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
डॉ. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शहीद की माता ऊषा रानी, पिता अनिल कुमार ने भी पौधरोपण कर अपने बेटे शहीद अंकुश ठाकुर को याद किया। डॉ. सुरेश भारद्वाज, बाबा बालकनाथ नि:स्वार्थ सेवा सोसायटी हमीरपुर के प्रधान राजन शर्मा, शहीद के चाचा अजैव सिंह, चाची सरोज कुमारी ने भी पौधरोपण कर शहीद बेटे को याद किया। शहीद के भाई आदित्य ठाकुर ने भी अपने भाई को याद कर पौधरोपण किया। पिता अनिल कुमार ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने इतनी बड़ी शहादत देश के लिए दी।