फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म कीट का प्रकोप

Tue, 29 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत पटलांदर में सर्वेक्षण करती कृषि विभाग की टीम। स्रोत : कृषि विभा
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के तहत ग्राम पंचायत पटलांदर तथा ग्राम पंचायत पनोह में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म कीट का प्रकोप है। फसल में ब्लाइट बीमारी पाई गई है।
विज्ञापन

यह बात कृषि विभाग के सर्वेक्षण में सामने आई है। सोमवार को कृषि विभाग तथा आतमा परियोजना की संगठित टीम की ओर से ग्राम पंचायत पटलांदर तथा ग्राम पंचायत पनोह के गांव भगोलू, पनोह, ज्याड़ में सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म कीट के प्रकोप के साथ-साथ ब्लाइट बीमारी की समस्या तथा पोषण की कमी पाई गई।
किसानों को फॉल आर्मी वर्म कीट के नियंत्रण हेतु ईमामैक्टिन बेंजोएट का 0.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल में छिड़काव करने की सिफारिश दी गई। ब्लाइट के नियंत्रण हेतु उपलब्ध फफूंदनाशक का एक ग्राम प्रति लीटर घोल बनाकर छिड़काव करने की सिफरिश दी गई। मक्की की फसल में पोषण की कमी के लक्षण के आधार पर विभिन्न पोषण प्रबंधन की विधियां भी किसानों को बताई गई।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक हमीरपुर डॉ. शिश पाल अत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे प्रदेश व केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। इस सर्वेक्षण में कृषि विभाग की तरफ से कृषि उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अंकुश कुमार, कृषि प्रसार अधिकारी दिनेश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर से डॉ. नवनीत जरियाल तथा आतमा परियोजना से सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें