फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के नाम पर मोबाइल फोन पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बीएसएनएल के नाम पर लोगों को मोबाइल पर झूठे मैसेज मिल रहे हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर बीएसएनएल के नंबरों पर उपभोक्ताओं को झूठे मैसेज भेज चूना लगा रहे हैं। मोबाइल पर प्राप्त होने वाले मैसेज में लिखा गया है कि अगर ग्राहक ने अपना दो दिन के भीतर केवाईसी नहीं करवाया तो सेवाएं बंद कर दी जाएंगी तथा अधिक जानकारी के लिए संबंधित नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन

वहीं, बीएसएनएल के कार्यालय में पूछताछ करने पर पता चल रहा है कि निगम की तरफ से ऐसे मैसेज नहीं भेज जा रहे। इस तरह के मैसेज ऑनलाइन ठगी करने वालों के हो सकते हैं। जिससे ग्राहकों में हड़कंप है। उधर, बीएसएनएल हमीरपुर के एजीएम राजेंद्र धीमान ने कहा कि निगम की तरफ से ग्राहकों को इस तरह के मैसेज नहीं भेजे जा रहे हैं।
निगम की ओर से गोपनीय दस्तावेज विवरण पूछने के लिए कोई कॉल या एसएमएस या ईमेल नहीं किया गया। मोबाइल पर प्राप्त होने वाले इस तरह के मैसेज और कॉल पर कोई भी जानकारी साझा न करें। कोई फर्जी एप डाउनलोड न करें और यूपीआई और ई-कॉमर्स संदेशों का उत्तर देते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें