फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 90 फीसदी अभिभावक स्कूल बंद रखने के पक्ष में

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बढ़ते कोरोना प्रभाव के चलते लगभग 90 फीसदी अभिभावक स्कूल बंद रखने के निर्णय से सहमत हैं। इससे कुछ दिन पूर्व जब हालात सामान्य थे तो अभिभावक स्कूलों में पुख्ता प्रबंधों के साथ स्कूल खोलने के पक्ष में थे। अब जैसे-जैसे कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, अभिभावक भी बच्चों की सेहत को लेकर सहम गए हैैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अध्यापकों, अभिभावकों से स्कूल खोलने के लिए सुझाव मांगे थे। जिसमें अधिकतर अभिभावक स्कूल न खोलने के पक्ष में हैं। 10 फीसदी अभिभावकों का मानना है कि स्कूलों में प्रबंधों के साथ कक्षाएं लगाई जाएं और विद्यार्थी स्कूल जाएं। वहीं, कोरोना के कारण जमा दो व दसवीं की कक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि अब लगभग सभी अभिभावक स्कूल न खोलने के पक्ष में हैं। उन्होंने बच्चों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें