फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले और त्योहारों से लोगों में बढ़ता है आपसी भाईचारा : पठानिया

Mon, 25 Aug 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बलोखर में दो दिवसीय गुग्गा जाहरवीर मेले में पूजा अर्चना करते मुख्यातिथि एवं अन्य। स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नंधन के बलोखर गुग्गा जाहर वीर मंदिर में दो दिवसीय मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद पठानिया ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया।
विज्ञापन

मंदिर में झंड़ा चढ़ाने की रस्म और गुग्गा गुणगान के साथ जागरण की रस्म अदा की गई। उन्होंने कहा कि मेले व त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति को संरक्षण प्रदान करते हैं। मेले में एकत्रित होने से लोगों में आपसी भाईचारे के साथ मेलजोल की भावना बढ़ती है। उन्होंने गुग्गा जाहर वीर मेले के आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के मेले क्षेत्र की पहचान और धार्मिक आस्था के केंद्र बनते हैं।
उन्होंने इससे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार के दिन मंदिर में मेले का समापन गुग्गा महाराज को रोट के चढ़ावे और विशाल भंडारे के साथ किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, प्रवेश ठाकुर, सेवानिवृत्त डीईपी जगदेव ठाकुर, पंचायत प्रधान हरी राम, मनोज ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें