फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राकृतिक खेती का 37 कृषि सखियों ने लिया प्रशिक्षण

Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेने के बाद कृषि सखियां। स्रोत: विभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ा (हमीरपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 37 कृषि सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का आयोजन राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के अंतर्गत किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से केंद्र प्रभारी विषयवाद विशेषज्ञ (मृदा) डॉ. विशाल डोगरा, विषयवाद विशेषज्ञ (मृदा) डॉ. नवनीत जरियाल, नेरी महाविद्यालय से डॉ. दीपा शर्मा और डॉ. शिवानी चौहान ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत पोषण प्रबंधन, कीट प्रबंधन, रोग प्रबंधन के लिए इस्तेमाल में आने वाले विभिन्न अस्त्रों को बनाने की विधि बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के अंतर्गत जिला हमीरपुर में अभी तक 72 कृषि सखियों को पंजीकृत किया गया है। इसके अंतर्गत जिले में 36 क्लस्टरों का निर्माण किया गया है। जिला के प्रत्येक क्लस्टर में 155 किसान इस मिशन से जोड़े गए हैं।
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक प्राकृतिक खेती को पहुंचाना तथा किसानों द्वारा सही पद्धति से प्रकृति खेती का अनुसरण करवाना है। इस मिशन के अंतर्गत वर्तमान में दो साल के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें जुड़ने वाले किसानों को प्रति एकड़ 4000 वार्षिक मानदेय भी तय किया गया है, जिससे किसान प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें