फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब गर्भवतियों की अलग बनेंगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में गर्भवतियों की ओपीडी पर्ची अब अलग से बनेगी। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवतियों की सुविधा के लिए अलग से पर्ची काउंटर बनाया है। पूर्व में अस्पताल में महज तीन ही पर्ची काउंटर थे। इनमें से एक महिलाओं, एक पुरुषों और एक अलग से सीनियर सिटीजन के लिए था। अब अस्पताल में चार पर्ची काउंटर बनाए गए हैं। चौथा काउंटर गर्भवतियों के लिए हैं। इससे पूर्व अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाएं काउंटर की कतार में खड़ी होकर पर्चियां बनवाने को मजबूर थी। ऐसे में रोजाना महिलाओं के काउंटर पर भीड़ रहने के चलते गर्भवतियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब इन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में गायनी ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक महिलाएं आती हैं। इनमें से करीब डेढ़ सौ महिलाएं गर्भवती होती हैं, जो अपनी जांच को आती हैं। गर्भवतियों को आम महिलाओं की तरह ही लंबी कतार में खड़ी होकर पर्ची बनवाना पड़ती थी। जिससे उनका आधे से ज्यादा दिन पर्ची बनवाने में ही चला जाता था, जबकि शेष समय में ओपीडी के बाहर भीड़ होने के चलते कई बार उन्हें समय पर जांच से वंचित रहना पड़ता था। ऐसे में इन महिलाओं को राहत देने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अलग से पर्ची बनवाने के लिए काउंटर स्थापित किया है, जो अस्पताल में शुरू हो गया है। एमएस डा. अनिल वर्मा का कहना है कि गर्भवतियों की सुविधा के लिए अलग से पर्ची काउंटर बनाया गया हैं। गर्भवती महिलाएं इस काउंटर पर अलग से पर्ची बनाकर जांच करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें