फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगड़ों ने शिक्षिका पर हमला कर किया गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
नादौन के बसारल गांव में रंगड़ों के हमले में स्कूल जा रही एक अध्यापिका बुरी तरह से घायल हो गई। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत बसारल गांव में रंगड़ों के हमले से स्कूल जा रही एक अध्यापिका बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे परिजनों तथा आस पास के लोगों ने बेहोशी की हालत में तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता अंजना कुमारी के पति मुकेश ठाकुर ने बताया कि उनकी पत्नी घड़ोह गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। वह वीरवार सुबह घर से स्कूल पैदल जा रही थीं। जैसे ही वह बसारल गांव के पास पहुंची तो अचानक रंगड़ों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे अंजना कुमारी बुरी तरह से घायल हो गईं। उन्हें आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तुरंत पीड़िता को बेहोशी की हालत में नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें