फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ताल पर निगाहें... भाजपा में बगावत, कांग्रेस का प्रत्याशी तय नहीं

Mon, 11 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा नजरें ताल वार्ड पर टिकी हैं, जहां सोमवार को नामांकन के साथ सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय चंदेल और भाजपा के ही बागी तेवर दिखा रहे सुशील ठाकुर सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में जिला परिषद की यह सीट अब जिले की सबसे चर्चित और हॉट सीट बन गई है। यहां पर कांग्रेस की ओर से कोई भी समर्थित प्रत्याशी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ताल वार्ड का सियासी घटनाक्रम भी काफी दिलचस्प नहीं रहा। भाजपा ने पहले सुशील ठाकुर को समर्थित प्रत्याशी के तौर पर हरी झंडी दी थी, लेकिन सूची जारी होने के करीब पांच घंटे बाद फैसला बदलते हुए अजय चंदेल को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद से सुशील ठाकुर ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
वह लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं और सोशल मीडिया के जरिए नामांकन कार्यक्रम की जानकारी साझा कर चुके हैं। उनका साफ कहना है कि हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के लिए मुश्किल सिर्फ ताल तक सीमित नहीं है। ऊहल वार्ड में भी पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ चुका है।
यहां पार्टी समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर के साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुमन चौहान और भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव ज्योति ठाकुर भी नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।
अब यहां निगाहें नाम वापसी पर टिकी हैं। पहले ज्योति ठाकुर को पार्टी समर्थित प्रत्याशी तय किया गया, लेकिन संशोधित सूची में बदलाव कर मंगलेश ठाकुर को समर्थन दे दिया गया। इसके बाद वार्ड में नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन

उधर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पनोह वार्ड से भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक वीना कपिल ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। वह सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने साफ किया है कि हर हाल में चुनाव लड़ेंगी। लगातार तीन वार्डों में उभर रहे असंतोष ने भाजपा संगठन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें