फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Mon, 11 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की लगीं लंबी कतारें, पौणाहारी के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
शनिवार और रविवार को देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर की सरायें और होटल पहले ही भर गए थे, जबकि रविवार सुबह से ही बाबा की गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और बाबा बालकनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाहतलाई से श्रद्धालुओं के जत्थे हाथों में तख्ते लेकर और जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे। देर रात आरती तक श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर में मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्तमान में विवाह सीजन के चलते नवविवाहित दंपति भी सुखी जीवन की कामना के लिए मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

कोट

मंदिर में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरा प्रबंध किया है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें