फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऊना से उज्जैन और हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन चलाने पर जताया आभार

Tue, 05 Mar 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने ऊना से उज्जैन और हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन चलाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निरंतर प्रयासों से केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने हिमाचल को कई ट्रेनों की सौगात दी है। इसके लिए क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनुराग ठाकुर की आभारी है। इन दोनों ट्रेनों के चलने से हिमाचल वासियों को लाभ मिलेगा और धार्मिक यात्राओं में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि होने के नाते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदैव हिमाचल के विकास और हिमाचल के हितों के लिए काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें