हमीरपुर। प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रविवार को प्रदेश भर में हिमाचल ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की लिखित परीक्षा आयोजित की। 28 पदों को भरने के लिए प्रदेश भर में 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 32,312 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक आयोजित की गई।
हमीरपुर में 13 परीक्षा केंद्रों पर गुरुकुल स्कूल हमीरपुर, बाल स्कूल हमीरपुर, कन्या स्कूल हमीरपुर, ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर, डीएवी स्कूल हमीरपुर, हिम अकादमी स्कूल, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर, न्यू गुरुकुल हमीरपुर, गौतम कॉलेज के दो, ऐम स्कूल, एसडी स्कूल, रावमापा भोरंज, नादौन डिग्री कॉलेज पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। जिला में परीक्षा के लिए लिए 3267 को कॉल लेटर जारी हुए थे। जिनमें से 1570 उपस्थित और 1697 अनुपस्थित रहे। एडीसी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। कोरोना नियमों के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल उपस्थिति 48.05 फीसदी रही।