फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती 17 को

Fri, 10 Apr 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । गुजरात के भरूच जिले में सिक्योरिटी गार्ड्स के 350 पदों पर नियुक्ति के लिए एक निजी कंपनी 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने कहा कि इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित भूतपूर्व सैनिकों को रहने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हर महीने खाने के 2800 रुपये और पीएफ की 3200 रुपये की कटौती के बाद उन्हें 25,800 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
भर्ती के इच्छुक पूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विसमैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्ड चौक, दसवीं कक्षा की अंकतालिका और आठ पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि अभ्यर्थियों की मेडिकल कैटागरी शेप-वन, लंबाई पांच फुट छह इंच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कैप्टन जगरूप सिंह के मोबाइल नंबर 70181-06943 या जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें