डेयरडेविल्स 15 ग्रेनेडियर्स के स्थापना दिवस के मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डेयरडेविल्स 15 ग्रेनेडियर्स के 55वें स्थापना दिवस पर रविवार को हमीरपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त कर्नल कमलदेव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों ने आपस में यादें और विचार साझा किए और अपनी-अपनी समस्याएं भी रखीं। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व अन्य आश्रितों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
कर्नल कमलदेव ने उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व परिवारों का कुशलक्षेम भी जाना। बता दें कि डेयरडेविल्स 15 ग्रेनेडियर्स वर्तमान में यूएन मिशन में अपनी सेवाएं दे रही है। बटालियन के वर्तमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दिनेशन ज्योतिश और सूबेदार मेजर बलवीर सिंह ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व सैनिकों ने जोश के साथ इस सम्मेलन में हिस्सा लिया और भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी एकता और जोश का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ऑनरेरी कैप्टन ओंकार सिंह, कैप्टन कश्मीर सिंह, कैप्टन रघुनाथ, सूबेदार हरभजन सिंह, सूबेदार राम लोक, सूबेदार जगदीश, सूबेदार राजेंद्र काट्रियाल, सूबेदार मेजर अशोक सिंह, सूबेदार देश राज गुलेरिया और रविंद्र नाथ भारद्वाज सहित प्रदेशभर से पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।