फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में तीन सालों के कार्यों की जांच की मांग

Sun, 28 Feb 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय विधानसभा हलके में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की है। उन्होंने चहेते ठेकेदारों को खुश करने के लिए 517 डंगे कार्य आवंटित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ठेकेदारों पर इनके निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं। बलदेव शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधायक के इशारे पर विधानसभा क्षेत्र में चहेतों को खुश करने के लिए डंगों की बंदरबांट हुई है।

इसमें सरकार के लाखों रुपये डंगे लगाने में खर्च किए हैं जबकि क्षेत्र में दूसरे कार्य ठप पड़े हैं। डंगों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय तीन सालों में 517 डंगे लगाने के लिए राशि आवंटित की है। चहेते ठेकेदारों ने डंगे लगाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। सरकार ने खड्डों में खनन पर रोक लगाई है।

इसके बाद डंगों में खड्डों की मोटी बजरी का इस्तेमाल हो रहा है। झंझयाणी पुल की अप्रोचों में खड्ड की बजरी लगाने की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर तीन सालों में हुए कार्यों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें