कन्या विद्यालय हमीरपुर में सैनिटाइजेशन करवाते शिक्षक।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों को मंगलवार को सैनिटाइज करने के आदेश दे दिए हैं। जिला उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि दो अगस्त से पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सभी कक्षाओं का भोजन समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। हर ब्रेक में 10 मिनट का अंतराल होगा। वहीं, स्कूल बंद होने पर शाम को सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी। हर विद्यार्थी स्कूल में मास्क लगाकर आएगा और एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा।
स्कूल में दाखिल होने से पहले अध्यापकों और विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। हर शौचालय को एक दिन में दो बार सैनिटाइज किया जाएगा। जुकाम, सर्दी, बुखार आदि लक्षण वाले विद्यार्थी घर पर ही रहेंगे। वहीं, कक्षाएं लगाने के बारे में भी अध्यापकों को आवश्यक आदेश दे दिए गए हैं। जिन स्कूलों में बड़ा खेल का मैदान है और बरामदे हैं, वह खुले में भी कक्षाएं लगा सकते हैं, ताकि सामाजिक दूरी नियमों का पालन हो सके।