फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को खत्म करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन और इनकी तस्करी पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। दुनिया भर में 27 करोड़ से अधिक लोग नशे के जाल में फंसे हुए हैं। विशेषकर युवा पीढ़ी बड़े पैमाने पर नशे की चपेट में आ रही है।
विज्ञापन

जनसूचना एवं संप्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। तभी हम एक नशामुक्त परिवेश व समाज के निर्माण की कल्पना को साकार कर सकते हैं। सुरेश शर्मा ने बताया कि शराब, भांग, अफीम, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। इससे उसके परिवार, समाज और देश पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें