फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अधिसूचना के चार माह बाद भी कॉलेज को नहीं मिला कन्या स्कूल भवन, मुख्य द्वार पर लटका ताला

Thu, 16 Jul 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अधिसूचना जारी होने के चार माह बाद भी राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर को कन्या स्कूल भवन हैंडओवर नहीं हो पाया है। करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन के मुख्य द्वार पर अब भी ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, महाविद्यालय में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के 23 विषयों की सभी कक्षाएं एक ही भवन में संचालित हो रही हैं। इससे कक्षाओं के संचालन में लगातार परेशानी आ रही है। परीक्षा, सेमिनार, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों के दौरान समय-सारिणी में भी बदलाव करना पड़ रहा है।
कन्या स्कूल भवन लंबे समय से उपयोग में नहीं आने के कारण इसके रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भवन उपलब्ध न होने से मौजूदा शैक्षणिक सत्र में जनरल साइंस की कक्षाएं शुरू करने की महाविद्यालय की योजना भी अधर में लटक गई है।
विज्ञापन

बाल स्कूल में सहशिक्षा लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने कन्या स्कूल भवन को राजकीय महाविद्यालय के हवाले करने की अधिसूचना जारी की थी। इसका उद्देश्य भवन में उपलब्ध आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं और अन्य संसाधनों का उपयोग उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए करना था।
महाविद्यालय प्रशासन ने भवन में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन विभागीय स्तर पर हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द भवन महाविद्यालय को सौंपने की मांग की है।

बहुमंजिला भवन निर्माण की भी योजना
महाविद्यालय में संचालित जनरल साइंस के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण की योजना भी प्रस्तावित है। हालांकि भूमि संबंधी औपचारिकताएं अभी पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में नया भवन बनने तक कन्या स्कूल भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन भवन का कब्जा नहीं मिलने से यह व्यवस्था भी शुरू नहीं हो सकी है।

कोट
विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान आधारित शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल भवन में जनरल साइंस विषय की कक्षाएं शुरू करने की योजना है। अभी तक भवन महाविद्यालय को नहीं मिला है। फिलहाल सभी कक्षाओं का संचालन महाविद्यालय परिसर में ही किया जा रहा है। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें