फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार माह बाद भी मैहरे और गारली चौक पर नहीं लगीं हाईमास्ट लाइटें

Wed, 28 Oct 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्य बाजार मैहरे और गारली चौक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को रोशन करने की योजना चार माह बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। हालात ऐसे हैं कि त्योहारी सीजन में शाम होते ही सार्वजनिक स्थानों पर अंधेरा पसर जाता है।
विज्ञापन

इससे दुकानदारों, यात्रियों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार माह पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए बिजली बोर्ड और नगर पंचायत के अधिकारियों ने सर्वे कर स्थान चिह्नित किए थे।
इस दौरान अधिकारियों ने बड़सर चौक, मैहरे चौक, गारली चौक और बड़सर तथा मैहरे बस स्टैंड क्षेत्रों का जायजा लिया था। सर्वे में लाइटें लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किए गए थे, लेकिन अभी तक योजना पर काम आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन

बड़सर, मैहरे और गारली चौक सहित बस अड्डा क्षेत्रों में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। शाम के बाद पर्याप्त रोशनी न होने से दुकानदारों, यात्रियों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत झेलनी पड़ती है।
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईमास्ट लाइटें लगाने की योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जाए, ताकि सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की उचित व्यवस्था हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिले।
कोट
चिह्नित सार्वजनिक स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी, ताकि बाजार में दुकानदारों व यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। -कमल डोगरा, सचिव, नगर पंचायत बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें