भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से गठित एसएआर मूल्यांकन समिति ने महाविद्यालय की सेल्फ असेस्मेंट रिपोर्ट (एसएआर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल के अध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ और डॉ. विनोद कुमार शर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मटौर, डॉ. अमित सहित समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय का मूल्यांकन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मूल्यांकन समिति का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महाविद्यालय में चिट्टा विरोधी अभियान के तहत व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए विद्यार्थी प्रशासन का सहयोग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद