फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर महिला कांग्रेस का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला महिला कांग्रेस घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़क उठी है। महिला कांग्रेस सहित गृहिणियों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर गैस सिलिंडर में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि पहले ही रोजमर्रा के सामान सहित सब्जियों, प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और अब सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी कर सरकार ने गृहिणियों के बजट पर डाका डाला है।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार आम लोगों को राहत देने की दुहाई देती है और दूसरी तरफ खाद्य वस्तुओं व गैस सिलिंडर की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी कर दी है कि सारा बजट ही बिगड़ गया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश रानी शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुषमा शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बड़सर रेखा ढटवालिया, सुजानपुर अध्यक्ष वीना धीमान, सचिव सुनीता सकलानी आदि का कहना है कि गैस सिलिंडर की कीमत में आज से पहले कभी भी इतनी ज्यादा बढ़ोतरी किसी भी सरकार ने नहीं की है। महिलाओं ने सरकार से महंगाई को कम करने व गैस सिलिंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें