फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पहली कक्षा में बढ़ी एनरोलमेंट,1137 नए विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Thu, 26 Jun 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एनरोलमेंट के लिए चलाए गए अभियानों से प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। जिले के छह शिक्षा खंडों में पहली कक्षा में 1137 नए विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
पूर्व में 432 स्कूलों में महज 942 विद्यार्थी दाखिल थे। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकों को स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसके उपरांत अब स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 2079 हो गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिल विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से सरल तरीके से पढ़ाई करवाई जा रही है। ऐसे में अभिभावक स्वयं प्रेरित होकर कम खर्चे में बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवा रहे हैं। नए सत्र में सबसे अधिक दाखिले शिक्षा खंड हमीरपुर, जबकि कम सुजानपुर में हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से भी निजी स्कूलों की तर्ज पर सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य करवाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें