हमीरपुर। बिजली बोर्ड पेंशनर फार्म यूनिट हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष जेपी चौहान और जिला सचिव विजय शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इसमें इंजीनियर जोगिंद्र लाल शर्मा को प्रधान, जितेंद्र धीमान को सचिव, प्रवीण शर्मा को वित्त सचिव, वरिष्ठ उपप्रधान विधि चंद्र शर्मा, उपप्रधान देशराज धीमान, मदन कपिल, संगठन सचिव देशराज शर्मा, मुख्य सलाहकार सतीश कौशल तथा केसी राणा, अशोक कंवर, निक्कू राम, व्यास देव, दिनेश कटोच, विधि शर्मा, रोशन ढटवालिया को सदस्य मनोनीत किया गया।
इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित इंजीनियर जेपी चौहान और विजय शर्मा, कुलदीप तथा जितेंद्र धीमान ने पेंशनरों की बढ़ी हुई ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, पेंशन और एरियर का भुगतान न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की और इनका भुगतान जल्द से जल्द करने की बोर्ड प्रबंधन से मांग की।