फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए किया प्रेरित

Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित हरित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य। स्रोत शिक्षावि
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में वीरवार को ग्रीन स्कूल कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) व प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के सहयोग से आयोजित हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने किया। कार्यशाला में हमीरपुर जिले के 30 इको क्लब प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट से विषय विशेषज्ञ नीरज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन स्कूल कार्यक्रम स्कूलों को पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यशाला में विशेष रूप से डिप्टी डीईओ वंदना धीमान, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड वन कश्मीर सिंह, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर राजेश गौतम, प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक रिशव राणा व विज्ञान संघ के जिला प्रधान विकेश कौशल शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में जीवन के मुख्य घटकों जैसे भूमि, जल, ऊर्जा और खाद्य पदार्थों का संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया। विषय विशेषज्ञ ने शिक्षकों और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित क्रियाशील योजनाओं में शामिल होने और अपनी क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के तरीकों पर जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें