फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सृजन दूर, आउटसोर्स कर्मियों को बाहर निकाल रही सरकार : आशीष

Mon, 11 Nov 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भगेटू के झिंजकरी गांव में विधायक निधि से निर्मित महिला मंडल भवन लोकार्पण करते विधायक आशीष शर्मा
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


भगेटू के झिंजकरी गांव में विधायक निधि से निर्मित महिला मंडल भवन का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत भगेटू के झिंजकरी गांव में विधायक निधि से निर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि रोजगार सृजन तो क्या करना, इस सरकार ने आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। गौर हो कि विधायक आशीष शर्मा ने अपनी विधायक निधि से इस महिला मंडल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए राशि जारी की थी। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया और विधायक आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि यहां इस कार्य को करवाने का मौका मिला और सभी के आशीर्वाद से इस कार्य को करवाकर जनता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि झिंजकरी गांव से चुनावों में भरपूर आशीर्वाद मिला है। ग्रामीणों की मांग अनुसार गांव के श्मशानघाट के पास वर्षाशालिका बनाने के लिए भी विधायक निधि से तीन लाख जारी किए हैं। वह ईमानदारी से जनता के बीच जाकर कार्य करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की लचर कार्यप्रणाली जनता के सामने है। नौ विधायकों ने प्रदेश सरकार व मुखिया की इसी लचर कार्यप्रणाली के चलते विरोध किया था और विधायकी छोड़ी। मुख्यमंत्री हर कार्य को टालते थे और विधायकों की मांगों को दरकिनार करते थे। दो सालों में मुख्यमंत्री ने जिला की सुध न ली। बस अड्डा हमीरपुर की मांग भी उन्होंने सबसे पहले की थी। समोसों की जांच करवाई जा रही है, लेकिन जो प्रदेश में असली मुद्दे हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश के इतिहास में कभी ऐसी सरकार नहीं आई है। इस सरकार का कार्यकाल प्रदेश का सबसे काला अध्याय है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान अजय चंदेल, महिला मंडल सदस्य, विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

भगेटू के झिंजकरी गांव में विधायक निधि से निर्मित महिला मंडल भवन लोकार्पण करते विधायक आशीष शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें