बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह सवेरे ही बाबा के जयकारों का गुणगान करते हुए कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
गौर हो कि देश-विदेश से अधिकतर श्रद्धालु शनिवार रात को ही बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच गए थे, ताकि रविवार को सुबह वह मंदिर में दर्शन कर सकें। सुबह चार बजे शंखनाद के साथ मंदिर के कपाट खोले गए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास प्रशासन ने मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। देर शाम सात बजे तक श्रद्धालु दर्शनों के लिए कतारों मेंं लगे रहे।
मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। मुख्य गेट से लेकर निकास द्वार तक श्रद्धालुओं का काफी हुजूम उमड़ा। सुबह 11 बजे पंजाब से श्रद्धालुओं का जत्थे पौणाहारी का गुणगान करते हुए हाथों में त्खतियों को लेकर मंदिर तक पहुंचे। कुछ श्रद्धालु शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक दंडवत करते हुए भी पहुंचे। यातायात को सुचारू रूप से चलने में पुलिसकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर परिसर में निजी सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों की निगरानी में श्रद्धालुओं ने एक-एक करके दर्शन किए।
कोट
मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रविवार को करीबन 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया। मंदिर को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रखा गया।
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद