फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा ले सकते हैं भाग
विज्ञापन

अहमदाबाद और मोहाली की कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास साक्षात्कार में ले सकेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में तीन अगस्त को दसवीं, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने कहा कि जेएमडी मैनपॉवर सॉल्यूशंस के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे इस रोजगार मेले में अहमदाबाद की प्रसिद्ध कंपनी और मोहाली की कंपनी 18 से 40 वर्ष तक की आयु के युवाओं की भर्ती करेगी। मोहाली की कंपनी दसवीं-बारहवीं पास युवाओं को 14,033 रुपये और आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 14,940 रुपये मासिक वेतन देगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 11,500 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसी प्रकार अहमदाबाद की कंपनी दसवीं-बारहवीं पास युवाओं को 15,916 रुपये और आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 16,263 रुपये मासिक पैकेज देगी। एक साल के बाद कंपनी की ओर से ली जाने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को कंपनी के स्थायी रोल पर रखा जाएगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को चार पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं-बारहवीं कक्षा तथा आईटीआई डिप्लोमा की दो-दो फोटो प्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की पासबुक की भी दो-दो फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी। प्रधानाचार्य ने सभी इच्छुक एवं पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें