जाहू (हमीरपुर)। नई पेंशन कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारी की मृत्यु या अपंगता पर संबंधित परिवारों को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाने की मांग उठाई है। संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान में अगर कर्मचारी की सेवाकाल में मृत्यु या फिर अपंगता हो जाती है तो उसे ऐसी परिस्थितियों में 1500 से 2000 रुपये पेंशन लग रही है। इससे परिवार को पालना मुश्किल हो जा रहा है। इन्होंने 2009 में केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना प्रदेश में लागू करने की मांग की है। इस मसले को लेकर संघ के हमीरपुर के महासचिव अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में बुधवार को कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी सेे टिक्करी मिन्हासां पंचायत घर में मिला। विधायक को प्रतिनिधिमंडल ने संघ की मांगों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इन्होंने कहा कि नई पेंशन से हजारों कर्मचारियों के बीच अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव के समय पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया था। इसे भी पूरा करने की मांग की है। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। संघ की मांगें और समस्याएं वरीयता के आधार पर सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। इस अवसर पर चमन लता शर्मा, सरोज ठाकुर, निर्मला देवी, कांता देवी, सविता पटियाल, सुशीला देवी, आशा देवी आदि मौजूद रहीं।
असंपादित
कर्मचारी की मृत्यु और अपंगता पर पुरानी पेंशन दे प्रदेश सरकार : संघ
कहा, 2009 में केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को प्रदेश में किया जाए लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)।
प्रदेश नई पेंशन कर्मचारी महासंघ हमीरपुर के महासचिव अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में बुधवार को कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी सेे टिक्करी मिन्हासां पंचायत घर में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने संघ की मांगों व समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला हमीरपुर महासचिव अभिषेेक ठाकुर ने कहा कि अगर कर्मचारी की सेवाकाल में मृत्यु या फिर अपंगता हो जाती है तो उसे ऐसी परिस्थितियों में 1500 से 2000 रूपए की पेंशन लग रही है। इससे परिवार को पालना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि 2009 में केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कर्मचारी की मृत्यु व अपंगता के तहत संबंधित परिवारों को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाया जाए ताकि ऐसे परिवारों का पालन पोषण आसानी से हो सके।
उन्होंने कहा कि नई पेंशन से हजारों कर्मचारियों के बीच अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना छाई हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावों के समय पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वसन दिया था। इसे भी पूरा करने की मांग की है। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। संघ की मांगे व समस्याएं वरियता के आधार पर सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। इस अवसर पर चमन लता शर्मा, सरोज ठाकुर, निर्मला देवी, कांता देवी, सविता पटियाल, सुशीला देवी, आशा देवी आदि मौजूद रहीं।