टौणी देवी (हमीरपुर)। विद्युत उपमंडल टौणी देवी के तहत 16 अक्तूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पंजोत, बगवाड़ा, समीरपुर, अवाहदेवी, संगरोह, दरब्यार, टिक्करी, बुहाणा, मतलाणा, लगवाल बस्ती, पटनौण, झनिक्कर, बराड़ा और आस-पास के गांवों में सुबह 9:00 से सायं 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि 17 अक्तूबर को टौणी देवी, टपरे, स्वाहलवा, खंदेहड़ा, नाड़सीं, ककड़यार, हरसन, काले अंब, भारीं, भलेड़ा, गाहरा, मंझोट, रोपा, सेर स्वाहल, भाटी और आसपास के गांवों में भी सुबह 9:00 से सायं 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद