मेडिकल कॉलेज के पास बिजली बोर्ड के कर्मचारी खंभों को शिफ्ट करने के लिए निरीक्षण करते हुए। संवा
बिजली बोर्ड ने 10 लाख रुपये की स्थानांतरण धनराशि करवा दी है जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड जोलसप्पड़ से नेरी सड़क निर्माण के बीच आ रहे बिजली के खंभों को जल्द ही शिफ्ट कर देगा। इसके लिए बिजली बोर्ड ने लोकनिर्माण विभाग के पास 10 लाख रुपये की स्थानांतरण धनराशि भी जमा करवा दी है। जोलसप्पड़ से नेरी सड़क पर पांच खंभों को शिफ्ट किया जाना है, जबकि चार खंभों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता हिमेश धीमान ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। जोलसप्पड़ क्षेत्र में कुछ खंभे सड़क में वाहनों के आवागमन को प्रभावित कर सकते थे, इसलिए उन्हें शिफ्ट करना बहुत जरूरी है।
सोमवार को टीम ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में बाधा बन रही बिजली लाइनों और खंभों को भी शिफ्ट करने के लिए मौका का निरीक्षण किया ताकि समय रहते उन्हें शिफ्ट किया जा सके। इस मौके पर सहायक अभियंता संदीप व कनिष्ठ अभियंता सुरेश जसवाल भी उपस्थिति रहे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि 10 लाख रुपये की स्थानांतरण धनराशि बिजली बोर्ड ने जमा करवा दी है।