ताल (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल लंबलू के अंतर्गत एक अक्तूबर से बिजली मीटर नंबर को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्य बिजली बोर्ड द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है और 31 अक्तूबर तक संपन्न होगा।
सहायक अभियंता ई. ज्ञान चंद भाटिया ने जानकारी दी कि जब बिजली कर्मचारी बिल जारी करने के लिए उपभोक्ता के घर आएंगे, उस समय उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जैसी केवाईसी से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इसके अलावा, उपभोक्ता बिजली उपमंडल लंबलू कार्यालय में जाकर भी अपनी केवाईसी पूरी करवा सकते हैं।
सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि यदि कोई उपभोक्ता इस प्रक्रिया में सहयोग नहीं करता है, तो उसे भविष्य में बिजली बिल संबंधित सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।