फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर बिजली बिल अदा न करने पर अतिरिक्त देने होंगे 250 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत बिजली बिलों की अदायगी समय पर न करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में 250 जुड़ जाने से उनमें हड़कंप मचा हुआ है। जिन उपभोक्ताओं के बिल की राशि एक हजार रुपये से अधिक है, उन पर यह नियम लागू किया जा रहा है। जबकि इंडस्ट्री के लिए यह लिमिट 500 रुपये रखी गई है। बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत चार अनुभाग हैं। इनमें सुजानपुर, चबूतरा, जंगलबैरी व पटलांदर शामिल हैं।
विज्ञापन

नए नियमों के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिलों की समय पर अदायगी न करने पर उन्हें बिल राशि के अतिरिक्त 250 रुपये और चुकाने पड़ेंगे। पहले री कनेक्शन के लिए 40 का शुल्क तय किया गया था, लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल घर या दुकान का 1000 का है व समय पर जमा न करवाया तो आगामी बिल में पिछले बकाए के साथ-साथ 250 की अतिरिक्त राशि शुल्क के तौर पर जुड़ जाएगी। इंडस्ट्री के लिए 500 का बिल के बकाए पर ढाई सौ रुपये की राशि जुड़ जाएगी। इससे पूर्व उपभोक्ता बिलों पर लापरवाही के चलते समय बिल पर जमा नहीं करवाते थे, लेकिन अब 250 की राशि अतिरिक्त देने के चलते उनमें हड़कंप मच गया है। सहायक अभियंता गोपाल भाटिया ने नए नियम की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें