फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज के दस गांवों में रोजाना लग रहे अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के दस गांवों में 24 घंटे बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार शाम तीन बजे बिजली गुल हो जाने से इन गांवों के लोगों के सारे कार्य ठप होकर रह गए। वहीं, रात को बिना पंखे के रात गुजारनी पड़ी। इसके अलावा सुबह भी कार्यों के समयानुसार न होने से दिनचर्या प्रभावित हुई। उपमंडल भोरंज के गांव दिम्मी, टिक्कर खत्रियां, कंज्याण, भदरूं, झबर, पंधेड़, टिक्कर, रोपड़ी, दशमल इत्यादि गांवों में शनिवार 3 बजे से बिजली गुल रही। लोगों का आरोप है कि बिजली बोर्ड लाइनों के रखरखाव के लिए माह में 2 बार कट लगाता है, फिर भी आए दिन बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वैसे भी भोरंज क्षेत्र में बिजली का कोई भरोसा नहीं है कि कब जाएगी और कब आएगी। बिजली कट लगने से जहां बीएसएनएल सेवाएं चरमरा जाती हैं। वहीं, मोबाइल चार्जिंग के लिए अलग से पॉवर बैंक खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है। इसके अलावा कार्यालयों और बैंकों का कार्य भी ठप हो जाता है। ग्रामीणों में राजू, हेत राम, सुनील, गरीब दास, सुरेंद्र, रत्न चंद, रमित, यशवंत, विनय, राजू, टेक चंद कौशल, संजीव, धर्म चंद, बलवीर शर्मा, संजय, अरुण कुमार, कर्म चदं, बलवीर, संजय, नीलम, अनूप, राजेश, सोनू, कमलू इत्यादि ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति ठीक की जाए और बिजली कट लगाने से पूर्व इसकी सूचना दी जाए। इस बारे में डेरा परोल बिजली ऑफिस के कनिष्ठ अभियंता अंकुश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में तकनीकी समस्या के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सप्लाई अब ठीक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें