फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड काटेगा 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बिजली बोर्ड समय पर बिजली बिल नहीं भरने पर 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा। बोर्ड ने नामों की सूची तैयार कर संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं को सौंप दी है। इसी माह कनेक्शटन काटने का अभियान चलेगा। इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड के 50 हजार रुपये फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


करीब चार माह से ये उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे। इसके चलते बोर्ड ने कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। बिजली बोर्ड की मानें तो कई बार इन उपभोक्ताओं को बिल की अदायगी करने को कहा गया है। बिलों का भुगतान न होने से बिजली कनेक्टशन काटे जाएंगे।

दोबारा से बिजली कनेक्शन लेने के लिए पेंडिंग बिल के साथ ही पेनल्टी का भी भुगतान करना होगा। सभी औपचारिकताएं दोबारा से पूरी करने के बाद इन उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इस बार बिजली बोर्ड ने कुछ डिफाल्टरों से बकाया वूसल कर लिया है।
विज्ञापन


लंबे समय से डिफाल्टर चल रहे उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटे जाने के भय से करीब 14 लाख रुपये बोर्ड के पास जमा करवा दिए हैं। इस माह 25 डिफाल्टरों के नामों की सूची जारी की है। कनेक्शन बहाल रखने लिए इन्हें पेंडिंग बिलों के साथ पेनल्टी भी चुकानी होगी।

बिजली बोर्ड ने 25 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची जारी की है। ये उपभोक्ता चार माह से बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस माह इनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- बलदेव चंद, एसडीओ, बिजली बोर्ड, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें