फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

156 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
156 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बिजली बोर्ड इस बार 156 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देगा। डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची बोर्ड ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन


इसी माह बिजली कनेक्शन काटने का कार्य शुरू हो जाएगा। दोबारा बिजली कनेक्शन लेने के लिए बकाया राशि के साथ ही उपभोक्ता को पेनल्टी का भुगतान करना होगा। 156 बिजली उपभोक्ता करीब चार माह से अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

इसके मद्देनजर बोर्ड ने इनके बिजली कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। बिजली बोर्ड की माने तो बिना किसी पूर्व सूचना के अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। 156 बिजली उपभोक्ताओं में बोर्ड के साढ़े दस लाख रुपये फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को कई बार भुगतान करने के लिए कहा जा चुका है लेकिन इन्होंने बिल जमा नहीं करवाए। मई माह में इन उपभोक्ताओं को डिफाल्टर पाया गया है। चरणबद्ध तरीके से बोर्ड कर्मचारी अब कनेक्शन काटने का कार्य शुरू करेंगे।

उपायुक्त कार्यालय और आईपीएच में भी फंसे लाखों
जिला उपायुक्त कार्यालय और आईपीएच विभाग भी बिजली बोर्ड का कर्जदार हो गया है। बिलों की बकाया राशि लाखों में पहुंच चुकी है। दोनों कार्यालय अपना हिसाब चुकता नहीं करवा रहे। उपायुक्त कार्यालय और आईपीएच में बिजली अनुभाग दो के करीब 38 लाख रुपये फंसे हैं। इसमें पांच लाख रुपये उपायुक्त कार्यालय जबकि 33 लाख रुपये आईपीएच के पास अटके हैं।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड 156 बिजली के कनेक्शन काटेगा। लोग बिलों का भुगतान नहीं कर रहे। इनके पास बोर्ड के साढ़े दस लाख रुपये फंसे हैं। आईपीएच एवं उपायुक्त कार्यालय में भी 38 लाख रुपये अटके हैं। शीघ्र बिलों का भुगतान करने को कहा है।
- रविंद्र कुमार आनंद, एसडीओ, बिजली बोर्ड हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें