फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Wed, 12 Aug 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डेरा परोल में काले बिल्ले लगाकर काम करता बिजली बोर्ड का तकनीकी कर्मचारी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया। जिलेभर के तकनीकी कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान काले बिल्ले लगाकर बोर्ड प्रबंधन की नीतियों के प्रति रोष जताया।
यह प्रदर्शन 25 अगस्त तक जारी रहेगा। संघ के प्रदेश सचिव एवं जिला हमीरपुर अध्यक्ष दिनेश ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष रजत पुंडीर ने बताया कि प्रदेश में 1200 से अधिक आईटीआई और नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निर्धारित कार्यकाल और पदोन्नति के लिए जरूरी पात्रताएं पूरी कर ली हैं, लेकिन संशोधित नियमों के कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारी खराब मौसम में भी बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
संघ ने पदोन्नति की अड़चनें दूर करने और अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें