फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में घरों को छूते बिजली के तार दे रहे हादसे को न्यौता

Sun, 09 Jun 2024 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नपं पंचायत नादौन में घरों को छूकर जाते बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में शहर से लेकर वार्डों में घरों को छूते बिजली के तार हादसे को न्यौता दे रहे हैं। बिजली के तारों के कारण बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है, मगर विद्युत बोर्ड के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। लोगों की मांग के बाद भी बिजली बोर्ड बिजली के तार नहीं हटा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों बबलू, मुकेश, नितिन, प्रवीण, सुमन, विनय और अजय आदि ने कहा कि घरों के साथ लगते बिजली के तार से बारिश के समय शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है। वहीं, अंधड़ चलने पर तार मकानों को छूकर नीचे लटक जाते है। नगर पंचायत क्षेत्र में हर जगह काफी समय से दुकानों और घरों के बाहर छज्जों के साथ बिजली के तार लटके हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार तारों को दुरुस्त करने की मांग बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन आज तक इन्हें दुरुस्त नहीं किया जा सका है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से घरों, दुकानों को छू रहे तारों के साथ फाइबर केबल डालने की मांग की है, ताकि हादसे की संभावना का कम किया जा सके।
विज्ञापन


उधर, विद्युत बोर्ड नादौन के अधिशासी अभियंता अनिल चौधरी ने कहा कि शहर का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें