फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष पद के चुनाव जल्द हों

Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर भाजपा समर्थिम पार्षद उपायुक्त को अध्यक्ष चुनाव को लेकर मांग पत्र सौंपने से पू
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भाजपा समर्थित पार्षदों ने उपायुक्त से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र

कहा- आठ माह से नहीं हो पाई है नप हमीरपुर की मासिक बैठक, विकास कार्य रुके

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के भाजपा समर्थित सात पार्षदों ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर चुनाव की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने उपायुक्त अमरजीत सिंह से मिलकर रिक्त पद पर जल्द चुनाव करवाने की मांग की।
भाजपा समर्थित पार्षदों में विनय कुमार, वकील सिंह, सुशील शर्मा, डिंपल वाला, सुदेश भारद्वाज और पुष्पा शर्मा मौजूद रहे। पार्षदों का तर्क है कि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन से पारित होने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। इससे शहरभर के विकास कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं। वहीं, पिछले आठ माह से नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय में 26 दिसंबर 2024 को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान एसडीएम की अध्यक्षता में मतदान हुआ था, जिसमें अध्यक्ष को चार कांग्रेस समर्थित पार्षदों के मत पड़े थे, जबकि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सात मत पड़े थे। अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद से भाजपा समर्थित पार्षदों ने नप की कार्रवाई से दूरी बना ली थी। पार्षदों ने उपायुक्त से नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद विनय कुमार और सुशील शर्मा ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, उस पर मतदान हुआ था। अब अध्यक्ष का पद रिक्त होने से विकास कार्य रुक गए है और अधिक समय से हाउस की बैठक भी नहीं हो पाई है। जल्द अध्यक्ष पद को भरा जाए, जिससे रुके हुए कार्य को गति मिल सके।




पार्षदों ने मांगपत्र सौंपा है। एसडीएम की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने की जानकारी मिल गई है। नियमों के तहत आगामी कार्रवाई की जा रही है।
अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें