फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चुनाव प्रचार थमा, जनसभा और जुलूस पर रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए किए सभी पुख्ता प्रबंध : मनीष
विज्ञापन

हमीरपुर । विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम छह बजे थम गया। एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि 10 जुलाई को शाम 6 बजे मतदान की समाप्ति के समय तक की 48 घंटों की अवधि के भीतर अब किसी भी तरह की चुनावी जनसभा, जुलूस या अन्य सार्वजनिक आयोजनों सहित लाउडस्पीकरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से आए ऐसे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं जो यहां के मतदाता नहीं हैं, उन्हें अब तुरंत वापस जाना होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए क्षेत्र में सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी मतदाता को प्रभावित करने या प्रचार से संबंधित अन्य गतिविधि और किसी भी तरह के पोस्टर या अपील प्रदर्शित करने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर या आसपास के क्षेत्र में हथियार लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें